समारोह आयोजित कर एसडीपीओ को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी . शनिवार देर शाम को अनुमंडल प्रशासन और अंचल प्रशासन ने अनुमंडल वेश्म सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार के स्थानांतरण के बाद विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में बीडीओ सरोज कुमार,अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन,राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, रजिस्टार सत्या राय,नगर परिषद कार्यपालक आदित्य कुमार,नगर पंचायत जानकीनगर कार्यपालक अजय शंकर, एसआई संतोष कुमार, एसआई बीरेंद्र कुमार यादव, एसआई रश्मिका कुमारी एवं अनुमंडल कार्यालय,अंचल कार्यालय के सभी कर्मी और समाजसेवी मौजूद थे. विदाई समारोह में एसडीपीओ हुलास कुमार को सभी पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र,पुष्प गुच्छ,उपहार देकर सम्मानित किया. विदाई समारोह कार्यक्रम का अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ने किया. कार्यक्रम का संचालन बीडीओ सरोज कुमार ने किया. मौके पर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह ने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार के साथ कोडिनेशन अच्छा रहा. जिसके कारण साथ मिलकर काम करने में हर काम आसानी से निपटारा करते थे. एसडीपीओ हुलास कुमार ने कहा कि यहां के सभी पदाधिकारी बहुत अच्छे और मिलनसार हैं. हम लोगों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया था् सभी पदाधिकारी को और अनुमंडल के तीनों थाने के पदाधिकारी को साथ मिलकर काम करने के लिए धन्यवाद देता हूं. फोटो परिचय:- 3 पूर्णिया 14- आयोजित विदाई समारोह में एसडीपीओ को उपहार देते

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन