माकपा की बैठक में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर बल

Updated:
विज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) ने बुधवार को जिला कमिटी की बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से जनसमस्याओं को लेकर आगामी बारह फरवरी को होनेवाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया.बैठक की अध्यक्षता जिला कमिटी के वरिष्ठ नेता शिबू सिंह ने की और बैठक का संचालन जिला पार्षद सह पार्टी जिला सचिव राजीव सिंह ने किया. वहीं बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सचिव सह पार्टी के केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि आगामी बारह फरवरी को केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर सभी जिलों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जाना तय हुआ है. कहा कि देश की पूंजीवादी,फासीवादी भाजपा की सरकार मानवाधिकार को खत्म करने की राजनीति साजिश कर रही है.माकपा के द्वारा पूरे प्रदेश में चार लेबर कोड को रद्द करने,वीजीरामजी कानून को रद्द करने और मनरेगा कानून को वापस लागू करने को लेकर अखिल भारतीय हड़ताल की जायेगी. कर्मी से आठ घंटे के बदले बारह घंटे तक काम करवाने साजिश का विरोध किया जायेगा. वहीं बैठक में माकपा के जिला सचिव सह जिला पार्षद राजीव सिंह ने कहा कि आज एनडीए गठबंधन की सरकार में पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है .सरकार अमेरिका से कृषि बिल समझौता कर रही है जो किसान विरोधी है. इससे देश के किसानों को किसी भी तरह का फायदे नहीं है. ये देश के किसानों की भूमि को हड़पने की साजिश है.निगम क्षेत्र में ऑटो,टोटो चालकों से मनमाने टेक्स वसूले जा रहे हैं. इन सभी मुद्दों को लेकर पुरजोर विरोध किया जाएगा. मौके पर शिबू सिंह, मिथलेश सिंह, सुदीप सरकार,गुड्डू महतो,सूरज चौहान,चंदन उरांव,सुधिलाल मुंडा, नारायण राम,मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अख्तर,शंकर ऋषि,लालबहादुर,उरांव,राजेश उरांव,रूपेश उरांव,संतलाल उरांव आदि उपस्थित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन