वाहन की ठोकर से बुजुर्ग महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया-रूपौली एसएच 65 मुख्यमार्ग

विज्ञापन

भवानीपुर. पूर्णिया-रूपौली एसएच 65 मुख्यमार्ग थाना चौक के पास सड़क किनारे आग ताप रही बुजुर्ग महिला चार चक्का वाहन के ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गुरुवार की 6 बजे सुबह की है. नगर पंचायत भवानीपुर निवासी धनराज यादव की 55 वर्षीय पत्नी बुचिया देवी अपने घर के आगे दरवाजे पर सड़क किनारे आग ताप रही थी. रूपौली की ओर से तेज गति से आ रहा चार चक्का वाहन थाना चौक पर अत्यधिक मोड़ एवं घना कोहरा होने के कारण वाहन को मुख्य सड़क से नीचे उतार दिया जिससे आग ताप रही महिला को जबरदस्त ठोकर लग गई. परिवार के सदस्य द्वारा इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल ले जाया गया.उसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के चौधरी द्वारा किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक स्थिति काफी गंभीर थी. इलाज कर रहे डॉक्टर चौधरी ने बताया स्थिति काफी गंभीर है. इलाज किया जा रहा है .सुधार नहीं होने पर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन