पूर्णिया के डॉ निशिकांत को राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सम्मान

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया के जाने माने चिकित्सक डॉ. निशिकांत को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एफआईसीपी फेलोशिप (फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन) की उपाधि से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें पटना में आईसीपी (इण्डियन काॅलेज ऑफ फिजिशियन) के द्वारा आईसीपी कन्वेंशन सेरोमनी, एपीआई कोन 26 पटना में दिया गया. एपीआई कोन दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सकीय सम्मेलनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से नामी चिकित्सक एवं विशेषज्ञ भाग लेते हैं. डॉ. निशिकांत को यह सम्मान चिकित्सा, शिक्षा, रोगियों की उत्कृष्ट सेवा तथा आंतरिक चिकित्सा (मेडिसिन) के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन अनुभव एवं समर्पण के लिए प्रदान किया गया. उनके सम्मानित होने पर चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है. डॉ देवी राम, डॉ आर के मोदी, डॉ ए के पाठक, डॉ अजय कुमार, डॉ एस के मिश्रा, डॉ राकेश कुमार, डॉ रवि ने उनको अवार्ड मिलने पर प्लस डब्ल्यू पी एस एआई दिया. पूर्णिया के चिकित्सकों एवं कटिहार मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और सहयोगियों ने डॉ निशिकांत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे संस्थान एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन