ePaper

डॉ गुप्ता ने असहायों के बीच किया कंबल वितरण

Updated at : 21 Jan 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ गुप्ता ने असहायों के बीच किया कंबल वितरण

परोरा और धमदाहा के कठबजरा गांव पहुंचकर ठंड से ठिठुरते गरीबों व जरूरतमंदों के बीच डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया

विज्ञापन

पूर्णिया. ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने के नगर प्रखंड के परोरा और धमदाहा के कठबजरा गांव पहुंचकर ठंड से ठिठुरते गरीबों व जरूरतमंदों के बीच डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया. ग्रीन पूर्णिया टीम में डॉ अनिल कुमार गुप्ता के अलावा कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, सचिव रवींद्र साह एवं सदस्य संजय सिन्हा, संजीव मिश्रा, भारत कुमार सिंह, संजय कुंवर के साथ-साथ के नगर के परोरा में स्थानीय विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशीष गोस्वामी, संतोष कुमार, विक्की गोस्वामी, अशोक कुमार, विनय साह, नेहा कुमारी, मेघा कुमारी सहित अन्य एचपी व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 50 कंबल का वितरण किया गया. उसके बाद नगर पंचायत धमदाहा के कठबजरा गांव में भाजपा के मीरगंज मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिनंदन कुमार साह, मंडल उपाध्यक्ष कलानंद चौधरी, एससी एसटी के मंडल मोर्चा के अध्यक्ष रामदेव राम, महामंत्री बद्री मंडल के अलावा सुनील कुमार सिंह, सुबोध साह, मनोज मंडल, सीता ऋषि, मंचलाल ऋषि, अखिलेश पासवान, अखिलेश ठाकुर, ताला मरांडी के अलावा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के बीच कंबल बांटा गया. डॉ गुप्ता ने कहा कि ठंड से किसी की जान न जाय इसके लिए समाज के सभी वर्गों को सोचना होगा. उन्होंने बताया कि कंबल बांटने के क्रम में कुछ गरीब, जरूरतमंद लोग को खाली हाथ ही लौट जाते हैं उनके लिए यह काफी पीड़ादायक है. उन्होंने कहा यह हम सबों का कर्तव्य भी है और धर्म भी कि हम अपने समाज के दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन