डाॅ भीमराम आंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्रों को थानाध्यक्ष ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Feb 2026 5:57 PM

विज्ञापन

डाॅ भीमराम आंबेडकर आवासीय विद्यालय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जानकीनगर . पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने शनिवार को डा.भीमराम अम्बेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर के छात्रों को सदाचार और अनुशासन का पाठ पढ़ाया. जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने कहा कि हम आपलोगों के बीच कोई थानाध्यक्ष नहीं है बल्कि आपके बड़े भाई हैं.आपलोगों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं मिलती है.आपलोग अनुशासन में रहकर अच्छे से पठनपाठन कीजिए और अपने माता-पिता, राज्य और देश का नाम रौशन कीजिए. जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने कहा कि अगर आपलोगों के जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य है तो अच्छी शिक्षा अनिवार्य है. अगर देश सर्वोच्च पद पर जाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत से आपलोगो को पढ़ना होगा. सर्वप्रथम प्रारंभिक स्टेज में इंटर तक काफी मेहनत करने की जरूरत है.इंटर के बाद भी काफी मेहनत की जरूरत है.आप किसी पद पर रहकर देश की सेवा कर सकते हैं.अगर आप किसी भी पद पर सेवा भावना से काम करेंगे तो आपका भविष्य उज्जवल होगा.किसी भी विभाग के शीर्ष पद पर जाने के लिए आपको ईमानदारी से शिक्षा अध्ययन करना होगा.थानाध्यक्ष के पद पर रहकर रोजाना कई लोगों की पीड़ा सुनना पड़ता है. थाना पहला न्यायालय है.अच्छा छात्र के रूप में देखने के लिए नशामुक्त होना अनिवार्य है.आपलोग मोबाईल पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ध्यान नहीं दीजिए.मन लगाकर पढ़िए.माता – पिता बच्चों को पठन-पाठन कराने के लिए जीवन में काफी संघर्ष करते हैं.मै खुद अपने छात्र जीवन में दूध बेचकर पढ़ा करता था.जीवन में काफी संघर्ष है.इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी,प्रधानाध्यापक भवेशचंन्द्र प्रभाकर, शिक्षक अश्विनी कुमार, अतुल राज,अनुपम कुमारी,शुभनाथ कुमार, विकास कुमार,सूरज सिंह, कुमारी प्रीति प्रिया,पूजा कुमारी,सुमन कुमार, सौरभ कुमार, सुशील कुमार भारती, इम्तियाज अली, देवेन्द्र कुमार मंडल,अमन कुमार राज सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन