बनमनखी में बंद चीनी मिल का डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण
बनमनखी
पूर्णिया. गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने जिले के बनमनखी अनुमंडल में अवस्थित बिहार राज्य चीनी निगम लिमिटेड की बंद पड़ी चीनी मिल का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी, बनमनखी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त चीनी मिल परिसर लगभग 119 एकड़ भूमि में अवस्थित है, जिसे बियाडा को हस्तांतरित किया जा चुका है. भूमि की चारों ओर चहारदीवारी की गई पायी गयी. इसी क्रम में बनमनखी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, चीनी मिल शहरी परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–12 का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मात्र 12 बच्चे उपस्थित पाए गए. केंद्र का संचालन संतोषजनक नहीं पाया गया. उपस्थिति, गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं में स्पष्ट कमियां पायी गयीं. मध्य विद्यालय, चीनी मिल सेहरी का निरीक्षण किया गया, जहां बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पायी गई. विद्यालय में खेलकूद हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं पायी गई. बाल विकास परियोजन पदाधिकारी, बनमनखी को निदेश दिया गया की आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जायें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए