शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी टीम को बधाई
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
पूर्णिया. यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 में भारतूय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है. एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष ए के बोस,सचिव सिद्धार्थ प्रताप,कोषाध्यक्ष प्रियेश रंजन,यूनिट अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एमएच रहमान, सोनाली चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि बिहार के राजगीर में आयोजित चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और एक भी मैच में बिना पराजित हुए फाइनल में चीन को परास्त किया जो भारतवासियों के लिए गर्व की बात है. बिहार के राजगीर में सफल चैंपियनशिप आयोजन के लिए राज्य खेल प्राधिकरण को भी बधाई के पात्र हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए