महाकान्त झा के निधन पर भाजपा मंडल कार्यालय में शोकसभा

Updated:
विज्ञापन

महाकान्त झा के निधन पर

विज्ञापन

धमदाहा. रविवार को धमदाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में धमदाहा प्रखंड उपाध्यक्ष महाकान्त झा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय महाकान्त झा के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा स्वर्गीय झा भाजपा के लंबे समय से जुड़े हुए थे. आज हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन हम लोगों को उनका मार्गदर्शन सदा यादा रहेगा. उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है. हम लोग उनके परिवार से जुड़कर हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे. धमदाहा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर, संजय पोद्दार, मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक अन्न टी मिश्रा, अखिलेश कुमार, किसान मोर्चा महामंत्री नीरज पांडे, पूर्व अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक अशोक कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय सिंह सहित कई दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. फोटो. 3 पूर्णिया 11-शोकसभा में उपस्थित भाजपा नेता

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन