आयुक्त ने की भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संबंधी कार्यों की समीक्षा
प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे की अध्यक्षता में
पूर्णिया. प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे की अध्यक्षता में प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा जिलावार संबंधित बंदोबस्त पदाधिकारी के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी. कार्य प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर आयुक्त द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. आयुक्त ने 2500 से 5000 खेसरा वाले एवं 5000 से ऊपर के खेसरा वाले राजस्व ग्रामों में खानापुरी का कार्य निर्धारित समय पर करने का निर्देश दिया. कम जल जमाव वाले राजस्व ग्रामों में कार्य अपेक्षाकृत करने का निर्देश दिया गया ताकि भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संबंधी कार्यों को संग्रहित डाटा खानापुरी अभिलेख के आधार पर अग्रेत्तर प्रगति लायी जा सके. खानापुरी कार्य के बाद एलपीएम वितरण में संबंधित एजेंसी द्वारा धीमी गति से एलपीएम वितरण पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी. संबंधित एजेंसी के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की सरकार के साथ हुए इकरारनामा की शर्तों के आलोक में सभी रैयतो को एलपीएम वितरित किया जाये. इसके लिए किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर, सर्वर एवं नेटवर्क आदि की समस्या का बहाना अनुमन्य नहीं होगा. प्रथम चरण में विशेष सर्वेक्षण को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आयुक्त के सचिव, डीसीएलआर , बनमनखी, कटिहार एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे. फोटो. 28 पूर्णिया 24- प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए