पूर्णिया में कोल्ड डे की नौबत, दिन में छाया अंधेरा

Updated at : 07 Jan 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में कोल्ड डे की नौबत, दिन में छाया अंधेरा

दिन में छाया अंधेरा

विज्ञापन

ठंड से अभी राहत के आसार नहीं, आज भी बनी रहेगी शीत दिवस की स्थिति

गलन वाली ठंड से हो रही सुबह की शुरुआत, कोहरा से कम हो रही है दृश्यता

कोहरा को लेकर जारी है ऑरेंज अलर्ट, वाहन परिचालन में सतर्क रहने की अपील

पूर्णिया. फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण अभी ठंड बढ़ने के आसार हैं. अगले तीन दिनों में तापमान में भी गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो अभी कई इलाकों में घना कोहरा का भी सामना करना पड़ सकता है. कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी है. इस बीच सर्द हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बनी रह सकती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 10 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी की गुंजाइश बन रही है. इसके बाद ठंड का एक नया दौर शुरू होने की भी संभावना है.

गौरतलब है कि मौसम लगातार आंखमिचौली खेल रहा है. सुबह आसमान में धुंध और बर्फीली हवा देर तक ठिठुरा रही है. तापमान में भी चढ़ाव-उतार का दौर जारी है. मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा और गलन वाली ठंड के साथ शुरू हुई. सुबह सात से नौ बजे के बीच धूप और धुंध के बीच आंखमिचौली होती रही पर बाद में धुप खिल कर निकल आयी पर हमेशा की तरह इसमें तपिश नहीं थी. हालांकि दोपहर में हल्की धूप दिखने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली. करीब तीन घंटे तक लगातार धूप बनी रही. इस बीच मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 19.0 एवं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के तेवर

मौसम की आंखमिचौली का आलम मंगलवार को यह रहा कि अपराह्न तीन बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गये. शाम का नजारा दिन में ही नजर आने लगा. सड़कों पर चल रहे वाहनों के हेडलाइट्स दोपहर बाद से ही जलने लगे. दिन के समय आसमान में बादल और धुंध पसर गया. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार की सुबह का हाल भी कुछ ऐसा ही रहेगा. बुधवार से पछुआ हवा चलने की संभावना है. इस वजह से तापमान में गिरावट का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. इधर, मौसम की बार-बार बदलती रंगत से किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि सरसों और चना जैसी फसल कम तापमान में धीमी गति से बढ़ती हैं जबकि गेंहूं की फसल को कोहरे के कारण फंगस लगने और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

————————————

तापांतर पर एक नजर

तारीख अधिकतम न्यूनतम

7 जनवरी 19.0 12.0

6 जनवरी 22.2 13.95 जनवरी 26.0 13.0

4 जनवरी 20.0 11.0

3 जनवरी 21.0 9.3

2 जनवरी 20.0 11.0

1 जनवरी 23.0 12.0

——————————————-फोटो-7 पूर्णिया 14- दोपहर में बादल छाने पर हेडलाइटस जला कर जाते बाइक चालक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन