जानकीनगर हादसा 2 : एक साथ दो दोस्त की अर्थी उठने से मचा कोहराम

जानकीनगर
जानकीनगर. पूर्णिया-सहरसा एनएच107 पर शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे जेबीसी आरडीनहर बिनोवाग्राम के समीप बस से कुचल बाइक सवार दो युवक अभयराम चकला पंचायत के बिनोवाग्राम मथुरानंद टोला के सुशील कुमार राय और राजेश यादव की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. मृतक राजेश यादव पिता रामनारायण यादव की पत्नी अनिता देवी का रो-रोकर बार बार बेहोश हो रही है. उसके तीन बच्चे में पुत्र आठ वर्षीय विष्णु कुमार, पांच वर्षीय वैष्णवी कुमारी,दो वर्षीय पुत्र अंश कुमार हैं. वह चिखते -चिल्लाते बोलती है कि अब कौन सबका भरण-पोषण करेगा. राजेश यादव पंजाब में फैक्ट्री में काम करता था.वह एक महीना पहले वह फैक्ट्री से आया था. 10 साल पहले मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में शादी हुई थी.तीनों मासूम बच्चे को तो यह भी पता नहीं है कि अब उसके पिता इस दुनिया में नहीं है और उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है. वहीं सुशील राय पिता नथन राय गांव में मजदूरी करता था. दोनों मृतक दोस्त थे. दोनों दोस्त का शव पोस्टमार्टम से आते ही मथुरानंद टोला में कोहराम मच गया.दोनों दोस्त की एक साथ अर्थी उठी. वहां मौजूद हर चेहरा गमगीन था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










