पांच लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
केनगर
केनगर. चम्पानगर थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान के तहत देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ जिले के कसबा थानाक्षेत्र के मोहनी पंचायत वार्ड संख्या3 स्थित कजरा बेतोना गांव निवासी 33 वर्षीय देवराज मुर्मू को चम्पानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित प्रसादपुर बेलदारी गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए