आइएमए ने इफ्तार पार्टी के जरिये पेश की भाईचारगी की मिसाल

Updated:
विज्ञापन

एक दूसरे के पर्व त्योहारों में शामिल होना हमारी परंपरा है : डॉ आलोक

विज्ञापन

एक दूसरे के पर्व त्योहारों में शामिल होना हमारी परंपरा है : डॉ आलोक

पूर्णिया. माह-ए-रमजान के मौके पर चिकित्सकों के संगठन आईएमए पूर्णिया द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस मौके पर संगठन से जुड़े चिकित्सकों ने रोजेदार मुस्लिम समुदाय के चिकित्सकों के साथ आपसी मिल्लत और भाईचारे का पैगाम देते हुए एक साथ इफ्तार पार्टी में शिरकत की. आयोजन में महिला चिकित्सकों की भी भागीदारी रही. सभी ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और गले मिले. मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा यह हमारी परंपरा है और इसी के तहत प्रत्येक वर्ष आईएमए द्वारा अपने साथी मुस्लिम समुदाय के चिकित्सकों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है. एक दूसरे के पर्व त्योहारों में सभी शामिल होते हैं. यह हम सभी के बीच आपसी भाईचारे को और भी मजबूत बनाता है और यही हमारे देश की विशेषता भी है. आईएमए के सचिव डॉ. प्रिंस पंकज ने कहा कि हमारे समाज में चाहे किसी भी जाति, धर्म और सम्प्रदाय के मानने वाले लोग हों आईएमए हमेशा इनसब से ऊपर उठकर कार्य करता है इसी के तहत यह इफ्तार का आयोजन इस वर्ष भी किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि इसी कड़ी में आईएमए द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन 2 मार्च को प्रस्तावित है. मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष डॉ तारकेश्वर कुमार ने भी अपनी बातें रखीं. इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, सचिव डॉ. प्रिन्स पंकज, कोषाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार सहित डॉ सुधांशु कुमार, डॉ. एमएम यासीन, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. शिपिका, डॉ. जाकी वसीम, डॉ. एआई करीम, डॉ. अजीज अहमद, डॉ. इराम जाकी आदि चिकित्सक शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन