साला ने जीजा को गड़ासे से किया गंभीर रूप से जख्मी, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित चक परोरा दरगाह कल्वर्ट के पास अपने ही रिश्तेदार एवं कुछ अज्ञात लोगों ने गड़ासे से वार कर करीब 32 वर्षीय एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर झाड़ी में फेक दिया.

विज्ञापन

केनगर. थानाक्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित चक परोरा दरगाह कल्वर्ट के पास अपने ही रिश्तेदार एवं कुछ अज्ञात लोगों ने गड़ासे से वार कर करीब 32 वर्षीय एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर झाड़ी में फेक दिया. घटना बीते शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की है. घायल युवक रफीक नदाफ पिता कैलू नदाफ साकिन चक परोरा वार्ड 8,केनगर , पूर्णिया बताया गया. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णियां पहुंचाया जहां से इलाज के बाद रेफर होकर पूर्णिया के ही एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. घायल युवक के पिता ने केनगर थाना में भवानीपुर थानाक्षेत्र के बभनचक्का पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी अनवर नदाफ एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में बताया कि आरोपित अनवर नदाफ चक परोरा निवासी रफीक नदाफ का साला है. बताया कि वर्ष 2020 में अनवर की बहन से रफीक की शादी हुई थी .पति – पत्नी के बीच खटास होने के कारण इधर कुछ माह से पत्नी अपने मायके बभनचक्का में रह रही है. आवेदक ने बताया है कि घटना से कुछ पहले अनवर ने फोन कर उसके पुत्र रफीक को दरगाह के पास बुलाया और गड़ासे सिर पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर झाड़ी में फेक दिया .थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल युवक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन