ePaper

ठंड में गरीबों के लिए कंबल ही सहारा : डाॅ अनिल कुमार गुप्ता

Updated at : 19 Jan 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड में गरीबों के लिए कंबल ही सहारा : डाॅ अनिल कुमार गुप्ता

डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने अपना कंबल वितरण कार्यक्रम जारी रखा

विज्ञापन

पूर्णिया. मकर संक्रांति के बाद ठंड का प्रक्रोप सामान्यतः कम होता है किंतु पूर्णिया और पूरे बिहार में ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है. भीषण ठंड देखते हुए ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक भाजपा नेता सह सर्जन डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने अपना कंबल वितरण कार्यक्रम जारी रखा है. इस कड़ी में बीते शनिवार को उन्होंने पासवान टोला खुश्कीबाग में 60 निर्धन जरूरतमंद ठेलेवालों और मजदूरों के बीच कंबल वितरण किया. कंबल पाकर सभी के चेहरे पर संतोष की मुस्कान थी. डॉ. गुप्ता आज रविवार को भी कंबल वितरण का कार्यक्रम रानीपतरा, परोरा, मीरगंज में यह कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है. आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू युवा वाहिनी के आशीष गोस्वामी विक्की कुमार विजय सह आदि का पूर्ण सहयोग मिला. पासवान टोला के बिट्टू पासवान, अशोक पासवान, राजा पासवान, नेहा कुमारी, मेघा कुमारी ने भी साथ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन