पल्लवी गुप्ता ने गांवों में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान
सिकंदरपुर पंचायत
पूर्णिया. भाजपा नेत्री सह उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने पूर्णिया पूर्व के सिकंदरपुर पंचायत के मदारपुर गांव में बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा की नीतियों के बारें में बताया और उन्हें पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज शाह और बूथ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उपस्थित थे. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भारत के प्रधानमंत्री के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक बीजेपी का मेंबर्स बनना होगा जिससे देश मजबूत हो. 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. भाजपा के प्रदेश के किसान मोर्चा के (बागवानी प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक अरविंद कुमार उर्फ़ भोला साह भी उपस्थित थे. फोटो. 4 पूर्णिया 24- सदस्यता अभियान में शामिल उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं अन्य.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए