पीएम के मन की बात में भाजपा महिला मोर्चा ने निभायी भागीदारी

Updated:
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिला अध्यक्ष सरिता राय की अध्यक्षता में आंबेडकर बस्ती, नया टोला, नगर मंडल मध्य भाग व महादलित परिवारों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घोषित होने वाली मन की बात का श्रवण किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिला अध्यक्ष सरिता राय की अध्यक्षता में आंबेडकर बस्ती, नया टोला, नगर मंडल मध्य भाग व महादलित परिवारों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घोषित होने वाली मन की बात का श्रवण किया गया. उधर, महादलित मुहल्ले में ही गौरव संविधान अभियान निमित्त बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरिता राय ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. उन्होंने महादलित के बीच उनके कार्यों को बताया और जन-जन तक उनके संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया. इस मौके पर पूर्व पार्षद लीला देवी, रिमा दास, अंजू देवी, काजल कुमारी, सोनिका पाहुजा, सुनीति सिन्हा, इंदु सिह, भगवान सिंह, विनोद श्रीवास्तव, सोनी देवी, गंगा देवी समेत अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. फोटो. 20 पूर्णिया 2- कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा व अन्य.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन