नियोजन मेले में भोला कुशवाह सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
नियोजन मेले में भोला कुशवाह सम्मानित

अमौर

विज्ञापन

अमौर. पूर्णिया में आयोजित नियोजन-सह मार्गदर्शन मेला में पूर्णिया नवनिर्माण मंच द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र,सरवैली-बड़ाईदगाह,अमौर का जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. इसे लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी सह कुशल युवा कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने केंद्र के संचालक भोला कुशवाह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. श्री कुशवाहा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने केंद्र के शिक्षक,क्षेत्र के कोचिंग संचालकों, प्लसटू विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक और जिला कौशल प्रबंधक प्रेम प्रकाश उज्जैन, पूर्णिया नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा, सचिव अरुण कुमार विश्वास, कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप सहित छात्र-छात्राएं व ग्रामीण को दिया है. बताया कि डोर टू डोर विजिट, टीमवर्क और समर्पण की बदौलत आज केंद्र लगातार जिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन