मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं का बीडीओ-सीओ ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के 74 मतदान केंद्र की मूलभूत सुविधाओं की जांच प्रखंड प्रशासन ने की.

विज्ञापन

जलालगढ़. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के 74 मतदान केंद्र की मूलभूत सुविधाओं की जांच प्रखंड प्रशासन ने की. सोमवार को जांच के दौरान बीडीओ ममता कुमारी एवं सीओ मो सबीहूल हसन ने संयुक्त रूप से सभी मतदान केंद्र की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उसकी रिपोर्ट तैयार की. बताया कि कसबा विधानसभा अंतर्गत जलालगढ़ प्रखंड में बूथ संख्या 103 से 176 बूथ क्रमांक है. इस बार के चुनाव में 74 मतदान केंद्र के अलावे इसके सहायक बूथ का निर्माण किया जायेगा. सभी मतदान केंद्र पर बिजली, पीने के पानी के लिए चापाकल व नल, रैंप तथा शौचालय की वास्तविक स्थिति को देखा. मतदान कर्मी से लेकर मतदाताओं को मतदान कराने एवं करने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए सभी व्यवस्था का ध्यान रखे जाने की जानकारी बीडीओ ने दी. मौके पर विभिन्न मतदान केंद्र खासकर सरकारी विद्यालयों के विद्यालय प्रधान ने प्रखंड अधिकारियों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन