खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी मुसहरी टोला में खेत में काम कर रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी मुसहरी टोला में खेत में काम कर रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. दुष्कर्म में असफल युवक ने महिला का मोबाइल और गले का चेन छीन लिया. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित महिला ने बताया कि वह शनिवार को दिन के 11 बजे गांव के बगल में खेत मे काम कर रही थी. इसी दौरान बभनचक्का गांव निवासी शाहरुख खेत में पहुंच कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. उसके हल्ला मचाने पर अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे मजदूर वहां पहुंचे . मजदूरों को वहां आता देख शाहरुख ने उसका मोबाइल और उसके गले का चांदी का चेन छीन लिया और वहां से भाग गया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी के परिजन ने बाद में उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन