चुनाव आते ही पीएम व बाहर के नेताओं को याद आता है बिहार : सांसद

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सांसद बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव आते ही पीएम और बाहर के नेताओं को बिहार याद आता है. बिहार को इन लोगों ने चारागाह समझ लिया है. जब महाराष्ट्र और असम में बिहारियों को पीटा जाता रहा तब पीएम कहां थे. रविवार को सांसद श्री यादव अर्जुन भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब एक्जाम देने राज्य से बाहर गये हमारे बच्चों को पीटा जाता है, तब आप कहां रहते हैं. बाढ़ को लेकर पूर्व में की गयी घोषणा का क्या हुआ. 11 वर्षों में बाढ़ पर काम नहीं हुआ. आगामी 24 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी की मधुबनी आगमन को लेकर सवाल किया कि आपने एमपी, गुजरात एवं महाराष्ट्र को रोड एवं अन्य कामों के लिए जितनी राशि दी, उसका 10 प्रतिशत भी बिहार को नहीं दिया. बिहार से जितनी जीएसटी ली जाती है, उस हिसाब से विकास के मद में राशि नहीं दी जाती. उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनायें, विशेष राज्य का दर्जा दें. कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि पीएम जब मधुबनी आ रहे हैं तो क्या तीनों बंद पड़े चीनी मिल को फिर से शुरू करने की घोषणा करेंगे?. क्या सहरसा में एम्स और सीमांचल एवं कोशी को विशेष पैकेज देने की घोषणा करेंगे. इस इलाके में सर्वाधिक बेरोजगारी है और किसानों की स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में हाइकोर्ट बेंच की स्थापना एवं उपराजधानी बनाने की घोषणा नहीं होती है तो यहां चुनाव में एनडीए का खाता भी नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को समाप्त कर चुकी है. पीएम कहते हैं, हमारा लाडला सीएम है, लेकिन अगले सीएम की घोषणा नहीं करते. लांडे की नयी पार्टी पर कसा तंज सांसद पप्पू यादव ने पूर्व आइजी शिवदीप लांडे के बिहार में नई पार्टी की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि जिनसे आइजी का पद नहीं संभला वे मुंबई से बिहार आकर अपना दल बना लिये. विधानसभा चुनाव आ रहा है, अभी तो लांडे, पाण्डे, वैभव, राज कुमार सिंह पार्टी बना रहे हैं. पार्टी की घोषणा के आयोजन में देर से पहुंचे और कहने लगे ट्रैफिक जाम था. उन्होंने कहा कि पैसे के दम पर बिहारियों को औकात नहीं बतायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन