अमौर के विष्णुपुर में 24 घंटे से ब्लैकआउट, बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Author Sunil Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
अमौर प्रखंड में  सिर्फ 3-4 घंटे मिल रही बिजली, उग्र ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम

बिजली कार्यालय अमौर

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के विष्णुपुर गांव में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. भीषण गर्मी में मात्र 3-4 घंटे बिजली मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को अल्टीमेटम दिया है.

विज्ञापन

Purnea Power Crisis: पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. अमौर पावरग्रिड के अधीन आने वाले इस गांव के ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर कनीय अभियंता को लिखित शिकायत सौंपी है. ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

दिनभर में सिर्फ 3 से 4 घंटे मिल रही बिजली

शिकायतकर्ता अजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दिनभर में मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. इससे घरेलू कार्य, पेयजल आपूर्ति और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

24 घंटे से पूरा इलाका ब्लैकआउट

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 24 घंटे से गांव में पूरी तरह बिजली गुल है. लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली कटौती के कारण दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

गेरुआ फीडर की खराबी बनी परेशानी

Purnea Power Crisis: ग्रामीणों ने बताया कि गेरुआ फीडर में लगा तार हल्की हवा चलने पर भी खराब हो जाता है. इसके कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है. उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है.

बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जाने के बाद न तो कोई अधिकारी और न ही कोई कर्मी समय पर जवाब देता है. समस्या के समाधान की मांग करते हुए ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर



विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन