पूर्णिया की 1.32 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी गयी राशि

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार को पूर्णिया के समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों को 10000 रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. सोमवार को पूर्णिया के समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों को 10000 रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया. मुख्य समारोह पटना के अंतरित किया गया. योजना के इस कड़ी में पूर्णिया की कुल 1 लाख 32 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित की गयी. महानंदा सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम अंशुल कुमार, उपविकास आयुक्त अंजनी कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल तथा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 170 दीदियां मौजूद थी. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी सामुदायिक संस्थानों में किया गया, जहां लाखों की संख्या में जीविका दीदियां इस कार्यक्रम को देखा सुना. कार्यक्रम के समापन के बाद डीएम अंशुल कुमार ने सभी दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस राशि का उपयोग कर अपना व्यापार शुरू कीजिए. आगे सरकार आपको दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी देगी, लेकिन इसके लिए अपने रोजगार को बढ़ाना होगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन