27 अक्तूबर के बाद हैदराबाद के लिए पूर्णिया वासी भरेंगे उड़ान

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

यह जानकारी सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दी.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया और दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने के बाद अब हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी. यह जानकारी सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दी. उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर से इंडिगो एयरलाइंस पूर्णिया और दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है. इसके बाद 27 अक्तूबर के बाद पूर्णिया से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए वे लगातार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से संपर्क में हैं और एयरलाइन कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है. आने वाले दिनों में बेंगलुरु और मुंबई जैसे महानगरों से भी पूर्णिया को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि पूर्णिया के साथ-साथ कोसी, सीमांचल और अंग प्रदेश के लोगों को यात्रा की सुविधा मिल सके. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सुविधा से न केवल स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और प्रवासी मजदूरों को लाभ होगा, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जो पूरे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन