रौटा में फरार दो नामजद अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा, कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश
फोटो - फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा करती रौटा थाना पुलिस.| Prabhat Khabar Network
रौटा पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए दो फरार नामजद अभियुक्तों के ठिकानों पर इश्तेहार चस्पा किया है. दोनों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना कांड संख्या 86/26 में नामजद अभियुक्त नोमैसा उर्फ नौमाइस एवं साहेब बाबू के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने अर्जुनभिट्ठा वार्ड संख्या-2, थाना रौटा स्थित अभियुक्तों के आवास और संबंधित स्थान पर पहुंचकर इश्तेहार चस्पा किया.
आपके शहर में
न्यायालय में उपस्थित होने का दिया निर्देश
पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से दोनों अभियुक्तों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा संबंधित थाना में उपस्थित होने की सूचना दी. निर्धारित समय सीमा में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी
रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और न्यायालय के आदेशों का नियमानुसार पालन सुनिश्चित किया जा रहा है.
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इश्तेहार तामिला के दौरान पुअनि मीरा कुमारी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए