इसी महीने पैट 2023 में नामांकन व पैट 2024 में अप्लाइ होने के आसार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पैट अपडेट

विज्ञापन

2023 का दाखिला, 2024 का फॉर्म तैयार पूर्णिया. बीते 25 अप्रैल को पूर्णिया विवि ने पैट 2023 की कॉपियों के फिर से मूल्यांकन का निर्णय लिया था. साथ ही तय किया था कि 10 दिन के अंदर मूल्यांकन का कार्य कर लिया जायेगा. अपने लक्ष्य के अनुरूप पूर्णिया विवि आगे बढ़ रहा है. पूर्णिया विवि की प्राथमिकताओं को देखते हुए यह लगभग तय हो गया है कि इसी महीने पैट 2023 में नामांकन लिया जायेगा. साथ ही पैट 2024 के लिए फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी. पैट 2024 में जो परीक्षार्थी पहले परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं उन्हें फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. गौरतलब है कि पैट 2023 का परीक्षाफल 11 मार्च को प्रकाशित किया गया था. इसके बाद लगभग डेढ़ महीने तक नामांकन शुरू करने को लेकर पशोपेश की स्थिति रही. नामांकन की मांग को लेकर 24 अप्रैल को राजा कुमार, डी एम कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, विनीत कुमार, अंकुर कुमार यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, रितेश कुमार यादव, पियूष पुजारा आदि छात्रों ने अनशन कर दिया. 25 अप्रैल को छात्रों की ओर से राजेश यादव, आलोक राज तथा रवि गुप्ता के साथ विवि प्रशासन की वार्ता सकारात्मक रही. इसके बाद समझौते के बिंदुओं से सहमत होते हुए छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था. इसके बाद विवि प्रशासन ने फौरन पुन: मूल्यांकन की दिशा में कार्यवाही की. अब पैट 2023 में चयनित अभ्यर्थी नामांकन की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन