Bihar News: बैंक से लोन दिलाने की आड़ में 20000000 से अधिक की ठगी, आरोपी फरार, 100 लोगों को बनाया शिकार
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: उमेश यादव के घर के बाहर दर्जनों की संख्या में ठगी के शिकार महिला और पुरुष के हंगामे के बाद मधुबनी थाना की पुलिस पहुंची और मामले को लेकर थाना में आवेदन देने को कहा गया. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद के अनुसार अब तक पीड़ितों द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी.
Bihar News: पूर्णिया में भोले भाले लोगों को ग्रुप लोन दिलाने के बाद उसे झांसा देकर एक शख्स ने करीब एक सौ लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक रकम ठगी कर फरार हो गया है. रविवार को मधुबनी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी यादव टोला में लोगों के हंगामे के बाद ठगी का मामला प्रकाश में आया. आरोपी व्यक्ति कृष्णापुरी यादव टोला निवासी उमेश यादव घर छोड़ कर परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है.
बैंक से ग्रुप लोन दिलाने की आड़ में की ठगी
कृष्णापुरी यादव टोला पहुंचे लोगों में लड्डू राम ने बताया कि फरार आरोपी उमेश यादव डेढ़ दशक तक गांव-गांव घूम कर सूद पर पैसा लगाता था. इस दौरान उसके सैकड़ों लोगों से बेहतर संबंध हो गये थे. हाल के वर्षों में उसने प्राइवेट बैंक से ग्रुप लोन दिलाने का काम शुरू किया.
खास कर भोली भाली महिलाओं को मोटी रकम लोन दिला कर उससे यह कहकर आधा रकम ले लेता था कि जो रकम उसने लिया है, उसका चुकता वह बैंक को सूद समेत कर देगा. ऐसा करते हुए उसने करीब एक सौ से अधिक लोगों का लोन दिला कर अपने मन मुताबिक रकम ले लिया और किश्त का भुगतान नहीं किया. जब बैंक के कर्मी द्वारा लोन लेने वाले लोगों से तगादा किया जाने लगा तब मामला साफ हुआ.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 19 मई तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
पीड़ितों ने सुनायी आपबीती
पीड़ितों में के. नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी की महिला हसीना खातून ने बताया कि उससे 1.35 लाख रुपये लोन की राशि हड़प ली. वहीं झुन्नी की महिला शमसा खातून के 2 लाख रुपये, बीबी हसीना के एक लाख, ललिता देवी के 2.50 लाख,वनभाग के रामटोला के लड्डू राम के एक लाख, देवनंदन यादव के एक लाख एवं उनके पुत्र वधू के 3 लाख, जुबेदा खातून एवं निशा खातून के एक लाख रुपये ठगी करने का आरोप है. ऐसे दर्जन पीड़ित लोग हैं जिन्हें लोन दिला कर उससे मन मुताबिक रकम लेकर ठगी कर लिया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
किस्त के डर से महिलाएं परेशान
फिलहाल आरोपी उमेश यादव घर बंद कर फरार हो गया है. केनगर प्रखंड अंतर्गत झुंनी इस्तेम्बरार पंचायत के वार्ड संख्या 10 और 11 की 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ लोन के नाम पर ठगी हुई है. अब जब क़िस्त भरने का समय आया तो उमेश यादव गायब हो गया. उसका मोबाइल बंद है. बैंक की तरफ से क़िस्त वसूली का दबाव बढ़ गया है.
महिलाएं परेशान हैं. उन्हें डर है कि अगर समय पर क़िस्त नहीं दी गई तो बैंककर्मी घर आकर बैठ जाएंगे.पंचायत के उपसरपंच मोहम्मद शौकत ने बताया कि पूरे पंचायत से महिलाओं को लोन दिलवाकर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है. अगर महिलाओं का पैसा वापस नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे. कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 19 मई तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










