चाइल्ड लाइन टॉल फ्री नंबर 1098 का हो व्यापक प्रचार प्रसार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की की अध्यक्षता में चाइल्ड लाइन एडभाइजरी बोर्ड (सीएबी) की बैठक की गयी. बैठक में चाइल्ड लाईन का टॉल फ्री नम्बर 1098 का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया. बच्चों के साथ हो रहे अपराध, शोषण या बेसहारा हो, उसे इस टॉल फ्री नम्बर 1098 […]
विज्ञापन
पूर्णिया : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार की की अध्यक्षता में चाइल्ड लाइन एडभाइजरी बोर्ड (सीएबी) की बैठक की गयी. बैठक में चाइल्ड लाईन का टॉल फ्री नम्बर 1098 का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया. बच्चों के साथ हो रहे अपराध, शोषण या बेसहारा हो, उसे इस टॉल फ्री नम्बर 1098 पर फोन कर आप बच्चों की सहायता कर सकते है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति या बच्चा या माता-पिता इस टॉल फ्री नम्बर पर सूचना दे सकते है. जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी सरकारी बसों एवं स्कूल बसों पर चाइल्ड लाईन का नम्बर 1098 लिखानें का निर्देश दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को सरकारी या गैर सरकारी स्कूलों में 1098 का लोगों एवं लेखन कराने का निर्देश दिया गया.
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों पर एवं पुलिस पदाधिकारी को सभी थानों पर चाइल्ड लाईन का नम्बर मुद्दों के साथ लिखवाने का निर्देश दिया गया. इस बैठक में सिविल सर्जन डा. मधुसूदन प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी रामबाबू राम, जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार, एसडीपीओ, आईसीडीएस डीपीओ शोभा सिन्हा समेत सभी सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन