ePaper

जल संचय के लिए नगर िनगम ने शहर के 26 तालाबों का किया चयन

Updated at : 04 Sep 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
जल संचय के लिए नगर िनगम ने शहर के 26 तालाबों का किया चयन

पूर्णिया : जल संचय के उद्देश्य से नगर निगम अब शहर के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार करेगा. निगम ने इसके लिए व्यापक योजना बनायी है जिसके तहत शहरी इलाके के तालाबों को चिह्नित किया गया. है. इन तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग चार चरण तय किये गये हैं जिसमें क्रमवार रूप से कार्य किये […]

विज्ञापन

पूर्णिया : जल संचय के उद्देश्य से नगर निगम अब शहर के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार करेगा. निगम ने इसके लिए व्यापक योजना बनायी है जिसके तहत शहरी इलाके के तालाबों को चिह्नित किया गया. है. इन तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग चार चरण तय किये गये हैं जिसमें क्रमवार रूप से कार्य किये जाने की योजना है. निगम ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. सबसे पहले सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार बिहार सरकार द्वारा जल संचय की पहल किये जाने के बाद पूर्णिया नगर निगम ने जल संचय और संरक्षण मामले में शहर को समृद्ध करने की महत्वाकांक्षी योजना बनायी है. इसके लिए सबसे पहले सर्वेक्षण कर तालाबों को चिह्नित किया गया.
निगम ने जीर्णोद्धार के लिए कुल 26 तालाबों का चयन किया है. इसमें 11 निजी और 15 सरकारी तालाब हैं. निगम की योजना के मुताबिक पहले चरण में इन तालाबों की सफाई करायी जायेगी. यदि तालाब की गहराई खत्म हो गयी है तो उड़ाही कर उसे और गहरा किया जायेगा. दूसरे चरण में सभी चिह्नित तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा जबकि तीसरे चरण में तालाबों के तट पर पौधरोपण किये जायेंगे.
चौथा चरण अहम होगा जिसके तहत किनारों पर टहलने के लिए चारों तरफ रनिंग-वॉकिंग ट्रैक बनाए जायेंगे. इतना ही नहीं अगर कहीं कुआं है तो उसके जीर्णोद्धार की भी योजना है. इसके लिए शहरवासियों से अपील की गये है कि इसकी सूचना वे निगम को उपलब्ध कराएं. निगम सूत्रों की मानें तो जल संचय के लिए चिह्नित किये गये कई तालाब अतिक्रमण की चपेट में हैं जिसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा. कुछ एेसे भी तालाब हैं जिसमें पानी काफी कम है.
एेसे तालाबों में पानी भरने की मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी. निगम ने पहले फेज में समाहरणालय परिसर स्थित विकास भवन के सामने वाले तालाब का चयन किया है जहां साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू कर दिया जायेगा. इस तालाब को एक फीट और गहरा किया जायेगा. इससे पहले तालाब की सफाई की जायेगी. तालाब के चारों साइड वन विभाग द्वारा वृक्ष लगाये जायेंगे. इसके बाद तालाब के चारों तरफ गार्डेन लाइट लगायी जायेगी ताकि शाम ढलते ही दूर से ही जगमग करे.
कहते हैं नगर आयुक्त
जलसंचय के लिए नगर निगम क्षेत्र में 26 तालाबों को चिह्नित किया गया है. इन तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. पहले चरण में विकास भवन के सामने वाले तालाब का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा. इस तालाब को एक फीट गहरा किया जायेगा. किसी की नजर में कहीं कुआं है तो इसकी सूचना अवश्य दें ताकि जल संचय के लिए उसका भी जीर्णोद्धार हो सके.
विजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन