महिंद्रा के नये शो रूम का हुआ भव्य उद्घाटन

Updated at : 07 Aug 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
महिंद्रा के नये शो रूम का हुआ भव्य उद्घाटन

पूर्णिया : ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के मरंगा स्थित नये स्माल कमर्शियल व्हीकल शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ. इस नये शो रूम का उद्घाटन महिंद्रा के गण्यमान्य अतिथियों ने किया. इसमें त्रिभुवन नाथ दुबे, राजेश सिंह व ऋषि श्रीवास्तव मौजूद थे. साथ ही साथ महिंद्रा फाइनेंस के शिवेंदु विमल, धनंजय ओझा, कुणाल कुमार, चोला मंडलम से रवि […]

विज्ञापन

पूर्णिया : ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के मरंगा स्थित नये स्माल कमर्शियल व्हीकल शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ. इस नये शो रूम का उद्घाटन महिंद्रा के गण्यमान्य अतिथियों ने किया. इसमें त्रिभुवन नाथ दुबे, राजेश सिंह व ऋषि श्रीवास्तव मौजूद थे.

साथ ही साथ महिंद्रा फाइनेंस के शिवेंदु विमल, धनंजय ओझा, कुणाल कुमार, चोला मंडलम से रवि कुमार, रवि भूषण, मेग्मा से अमित कुमार, स्टेट बैंक मेन ब्रांच के चीफ मैनजर अतुल आनन्द, रोहित कुमार साथ ही इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी और समाजसेवी मोहम्मद डॉक्टर महरूफ मौजूद थे.
इन सब के साथ शहर के वरिष्ठगण, वीवीआरएस के डायरेक्टर श्री पॉल व वीवीआइटी के डायरेक्टर अश्शेवर यादव भी मौजूद थे. भारी संख्या में ग्राहकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया.
महिंद्रा कंपनी से आये हुए रिजनल बिज़नस हेड त्रिभुवन नाथ दुबे ने बताया की इस शो रूम में महिंद्रा द्वारा निर्मित सभी छोटी गाड़ियां मिलेंगी जिसमें सुप्रो, जीतो, अल्फा व इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगी.
ब्रजेश ऑटोमोबाइलस के डायरेक्टर ब्रजेश चंद्र मिश्रा एवं राजेश चन्द्र मिश्र सहित स्माल कमर्शियल व्हीकल के सेल्स जीएम राजीव ठाकुर और पूरी टीम ने सबों को धन्यवाद दिया. साथ ही यह भरोसा दिलाया कि महिंद्रा और ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का एक ही उद्देश्य है कस्टमर फर्स्ट.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन