चमकी के लक्षण से अभिभावक घबराएं नहीं फौरन बच्चे को लाएं अस्पताल : सिविल सर्जन

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि बीमार बच्चों में चमकी के लक्षण से बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है. मगर किसी नीम-हकीम के चक्कर में भी अपना वक्त बिल्कुल बरबाद नहीं करें. अभिभावकों को चाहिए कि वे फौरन बच्चे को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं. समय पर इलाज शुरू […]

विज्ञापन

पूर्णिया : सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि बीमार बच्चों में चमकी के लक्षण से बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है. मगर किसी नीम-हकीम के चक्कर में भी अपना वक्त बिल्कुल बरबाद नहीं करें. अभिभावकों को चाहिए कि वे फौरन बच्चे को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं. समय पर इलाज शुरू हो जाने से बेवजह के खतरे से बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि चमकी एक प्रकार का लक्षण है. विभिन्न स्थितियों में चमकी के लक्षण सामने आते हैं. इसलिए इसे लेकर किसी प्रकार की भ्रांति से बचने की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी सजगता बरती जा रही है. लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस मौसम में घरों से बाहर निकलने वक्त धूप से बचाव का भरसक प्रयास करना चाहिए. खासतौर से दोपहर में बच्चों को धूप से दूर रखने की जरूरत है. खूब पानी पीएं और खानापान शुद्ध रखें. इसके बाद भी जरूरत पड़े तो कवालीफाइड डॉक्टर से ही संपर्क करें.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन