पहलवानों ने दंगल में खूब दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

असरगंज : वैशाख अमावस्या के अवसर पर प्रखंड के सजुआ एवं छोटी कोरियन गांव में आयोजित दो दिवसीय आखाड़े के दूसरे दिन बुधवार को पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता हुई. जिसमें बिहार, झारखंड व यूपी के विभिन्न जिलों से आये पहलवानों ने भाग लिया. छोटी कोरियन गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के मैदान में आयोजित दंगल में […]

विज्ञापन

असरगंज : वैशाख अमावस्या के अवसर पर प्रखंड के सजुआ एवं छोटी कोरियन गांव में आयोजित दो दिवसीय आखाड़े के दूसरे दिन बुधवार को पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता हुई. जिसमें बिहार, झारखंड व यूपी के विभिन्न जिलों से आये पहलवानों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
छोटी कोरियन गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के मैदान में आयोजित दंगल में सुलतानगंज के दारा पहलवान ने उत्तर प्रदेश देवरिया के लाला सलमान को पराजित किया. वहीं सुल्तानगंज मिरहटी के मनीष पहलवान ने महाराजगंज के गोलू पहलवान को पराजित किया. जबकि झारखंड गोड्डा के तूफान और यूपी के पवन पहलवान बेजोड़ रहे.
इस अवसर पर छोटी कोरियन के विभीषण पहलवान, बमबम पहलवान, गांधी पहलवान एवं धनंजय पहलवान, मिरहटी के जीवन पहलवान विजई हुए. निर्णायक मंडली में अखाड़ा समिति के चतुरी यादव, उदय यादव, लटूरी यादव एवं फंटूश यादव शामिल थे. इसी क्रम में सजुआ गांव के कुसाही पोखर पर आयोजित दो दिवसीय अखाड़ा में कई जिला के पहलवानों ने भाग लिया.
जिसमें हेरुदियरा के सुशील पाल पहलवान, खगड़िया के पवन पहलवान, गोसाईंदासपुर के ललन पाल, मानपुर गांव के संजय पहलवान, सजुआ के मुकेश पहलवान एवं बेलहर के धनंजय पहलवान विजयी रहे. सभी विजई पहलवानों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक मंडल में फूलो पहलवान और जय हिंद पहलवान ने अपनी अहम भूमिका निभायी. उद्घोषक नित्यानंद यादव थे. दंगल देखने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ जमी रही.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन