पूर्णिया : डगरुआ : आसन्न लोकसभा चुनाव में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के

Updated:
विज्ञापन

डगरुआ : आसन्न लोकसभा चुनाव में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के बायसी विधानसभा क्षेत्र संख्या 57अंतर्गत डगरुआ प्रखण्ड के कुल एक लाख तैंतीस हजार नौ सौ तैंतालीस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार डगरुआ प्रखण्ड में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं,तो19 बूथों को संवेदनशील के रूप में […]

विज्ञापन

डगरुआ : आसन्न लोकसभा चुनाव में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के बायसी विधानसभा क्षेत्र संख्या 57अंतर्गत डगरुआ प्रखण्ड के कुल एक लाख तैंतीस हजार नौ सौ तैंतालीस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार डगरुआ प्रखण्ड में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं,तो19 बूथों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है.
वहीं अति संवेदनशील बूथों की संख्या 26 है.प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत में कुल मिलाकर 69 हजार सात सौ चौंसठ पुरुष एवं 64 हजार एक सौ पचहत्तर महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि एक बूथ वाले भवनों की संख्या 45, दो बूथ वाले की 40 व तीन बूथ वाले भवनों की संख्या तीन है.
बताया कि जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्वच्छ व पारदर्शी मतदान के लिए बूथ स्तर पर सभी तैयारियां प्रगति पर है.मतदाताओं को भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व स्वेच्छा पूर्वक जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन