ePaper

मांगों को ले को-ऑपरेटिव बैंककर्मियों ने दिया धरना

Updated at : 08 Mar 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले को-ऑपरेटिव बैंककर्मियों ने दिया धरना

पूर्णिया : ऑल बिहार को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाएज फेडरेशन के आह्वान पर पूर्णिया सहकारिता बैंक के सभी कर्मचारी दो दिवसीय धरना पर गुरुवार से बैठ गये है. कार्यरत कर्मी की चार सूत्री मांग को पूरा कराने के लिए बैंक के समक्ष दो दिवसीय धरना आयोजित की गयी है. बैंक अन्तर्गत पूर्णिया, किशनगंज एवं अररिया जिला में […]

विज्ञापन
पूर्णिया : ऑल बिहार को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाएज फेडरेशन के आह्वान पर पूर्णिया सहकारिता बैंक के सभी कर्मचारी दो दिवसीय धरना पर गुरुवार से बैठ गये है. कार्यरत कर्मी की चार सूत्री मांग को पूरा कराने के लिए बैंक के समक्ष दो दिवसीय धरना आयोजित की गयी है. बैंक अन्तर्गत पूर्णिया, किशनगंज एवं अररिया जिला में कार्यरत लगभग 75 कर्मी है.
इनके प्रमुख मांगों में बैंक निदेशक परिषद की हुई बैठक 05 दिसंबर 2018 में पारित प्रस्ताव संख्या -9 को लागू करने में बैंक प्रबंधक द्वारा टालमटोल करने से कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है. यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि बैंक प्रबंधन को बार-बार स्मार पत्र दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गयी है.
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि इनके मांग को एक सप्ताह के अंदर लागू नहीं किया जाता तो 11 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहकर प्रबंधन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन व याचना कार्यक्रम चलता रहेगा. विरोध प्रदर्शन से अद्यौगिक अशांति व बैंक को आर्थिक क्षति के लिए सीधा प्रबंधन जिम्मेवार होने की बात कही. धरना कार्यक्रम में सचिव ब्रजेश यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, अंजन कुमार, नकूल यादव, फिरोज नैयर नजीर हुसैन अंजनी कुमार एवं पूर्व निदेशक मतीउर रहमान समेत 68 कर्मचारी मौजूद थे.
मुख्य मांगें
कार्यरत कर्मी को पदोन्नति देना,
9 वां बीपरटाइट वेतमान समझौता लागू करना,
भारत सरकार के गजट के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि अंशदान तथा नियाक्ता अंशदान की वृद्धि दर को लागू करना ,
संविदा कर्मी जिस संवर्ग में कार्य कर रहे है उस संवर्ग के कर्मी समान न्यूनतम वेतनमान लागू करना शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन