नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 207 मरीजों का हुआ इलाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : माधोपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को सम्राट चौक स्थित मलिन बस्ती में नि:शुल्क दुरस्थ स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.जिसमें कुल 207 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया. इस शिविर में नि:शुल्क सुगर जांच,रक्त जांच,उच्च रक्तचाप जांच किया गया. इस शिविर में आये तमाम मरीजों को नि:शुल्क दवाई भी दिया […]
विज्ञापन
पूर्णिया : माधोपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को सम्राट चौक स्थित मलिन बस्ती में नि:शुल्क दुरस्थ स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.जिसमें कुल 207 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया.
इस शिविर में नि:शुल्क सुगर जांच,रक्त जांच,उच्च रक्तचाप जांच किया गया. इस शिविर में आये तमाम मरीजों को नि:शुल्क दवाई भी दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम के चौधरी ने बताया कि इस शिविर में ज्यादातर मरीज उच्च रक्त चाप, मौसमी सर्दी, खांसी, जोड़ दर्द, चक्कर, खा-खुजली से संबंधित मरीज पहुंचे थे.
इस मौके पर डॉ चौधरी ने शिविर में आये मरीजों को साफ-सफाई व खान-पान पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.गौरतलब है कि इस प्रकार के आयोजन इस यूपीएचसी के द्वारा प्राय:होता रहता है.डॉ चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही दूसरे मलिन बस्ती में शिविर लगाने पर विचार चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










