पूर्णिया : समापन सभा में पूर्णिया के कार्यकर्ता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : पांच नवंबर को बहुजन क्रांति मोर्चा परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में बहुजन क्रांति मोर्चा पूर्णिया एवं सभी सहयोगी संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम पटना के पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनीबाग पटना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री राम प्रकाश महतो, यदुवंश कुमार विधायक राजद पिपरा सुपौल, […]

विज्ञापन
पूर्णिया : पांच नवंबर को बहुजन क्रांति मोर्चा परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में बहुजन क्रांति मोर्चा पूर्णिया एवं सभी सहयोगी संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम पटना के पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनीबाग पटना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री राम प्रकाश महतो, यदुवंश कुमार विधायक राजद पिपरा सुपौल, भाई विरेंद्र विधायक राजद मनेर पटना, सुदामा प्रसाद विधायक तरारी भापका माले और सभी नेताओं की उपस्थित रही.
पूर्णिया से बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी आलोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दास ,उमेश प्रसाद यादव अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा ,बबलू गुप्ता भारत मुक्ति मोर्चा प्रधान महासचिव ,अनुसूचित जाति एवं जनजाति विचार मंच जिला अध्यक्ष हरिलाल पासवान , भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, मूलनिवासी योद्धा सोनू यादव, चंदेश्वरी मंडल ,राजेंद्र आंबेडकर शीतल मंडल, गणेश मंडल ,सुरेश पासवान,आदि कार्यकर्ता समापन समारोह में शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन