पूर्णिया विवि की निबंध प्रतियोगिता में 10 छात्र-छात्राएं हुए चयनित

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया विवि की निबंध प्रतियोगिता में 10 छात्र-छात्राएं हुए चयनित

र्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. कुलपति प्रो.डॉ. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में पूर्णिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बीते 17 फरवरी को करायी गयी निबंध प्रतियोगिता में टॉप फाइव में छात्र वर्ग में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के चंद्रकांत कुमार, आदित्य मिश्रा, सईदुर रहमान, रचित राज तथा बीएमटी लॉ कॉलेज के रवि कुमार का चयन हुआ है. जबकि छात्रा वर्ग में सफल पांच छात्राओं में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग की फररूख सुल्तान , श्वेता सुमन, पूर्णिया महिला महाविद्यालय की समृद्धि सिंह, मेघा कुमारी तथा जीएलएम कॉलेज बनमनखी की मुस्कान कुमारी का चयन निर्णायक मंडल ने किया. समाज के वंचित बच्चों एवं रेलवे स्टेशन आदि पर ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु निबंध प्रतियोगिता करायी गयी थी. इसका विषय बचपन को पुर्नस्थापित करना : नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों का पुन: एकीकरण था. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चयनित कुल10 विद्यार्थी बिहार लोक भवन पटना में महिला इमदाद कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार में पूर्णिया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ,छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अरविंद कुमार वर्मा , कुलसचिव डॉ. अखिलेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अंकिता विश्वकर्मा, विवि क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ.सी के मिश्रा ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन