विभिन्न जगहों पर आग लगने से 10 घर जले

Updated:
विज्ञापन

अमौर प्रखंड

विज्ञापन

अमौर. अमौर प्रखंड के मच्छट्टा व धुरपैली पंचायतों में रविवार को हुई अगलगी में आठ परिवारों के घर जलकर राख हो गये है.इन घटनाओं में घर, अनाज, जेवरात और फर्नीचर समेत लाखों रुपये की संपति जलकर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार, मच्छट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित कोचका गांव में आग मोहम्मद सफीक के घर के पीछे से उठी और देखते ही देखते पड़ोस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया .कई लोगों ने अपने ही घरों को तोड़कर गिरा दिया. इस बीच अमौर थाना को सूचना के बाद अग्निशमन दस्ता ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया . अगलगी में अनाज, बर्तन, वस्त्र, पलंग और आभूषण सहित लाखों की संपति के नुकसान का अनुमान है. अग्निपीड़ित परिवार में मो. सफीक, मो. कलीम, मो. मोज्जम, मो. मुस्तकीम, मो. सनोव्वर और मो. जावेद शामिल हैं. इधर, धुरपैली पंचायत के सहनगांव में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गये . यहां इमराना बेगम के घर के पीछे से उठी आग ने दो घरों को राख कर दिया, जिससे घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया. अग्निशमन दस्ते और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अग्निपीड़ितों में इमराना बेगम पति मो. साहिद और अफसाना बेगम पति मुस्ताक आलम शामिल हैं. वहीं अमौर अंचल अधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने राजस्व अधिकारी कृष्ण मोहन राय के साथ सहनगांव का स्थलीय निरीक्षण किया है.कोचका गांव की घटना की भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. सीओ ने कहा कि अग्निपीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर प्लास्टिक शीट और कंबल उपलब्ध कराए गए हैं. जांच प्रतिवेदन के आधार पर जल्द ही सभी पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी. फिलहाल दोनों ही घटनाओं में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद प्रभावित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन