विजय लालगंज गांव में आग लगने से 10 घर जले, लाखों का हुआ नुकसान

लाखों का हुआ नुकसान
रूपौली. मोहनपुर थानाक्षेत्र के विजय लालगंज पंचायत के शांतिनगर गांव में गुरुवार की दोपहर आग लगने से 10 परिवारों के घर जलकर राख हो गये. इस घटना में नकद समेत लाखों की क्षति हुई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरबिंद कुमार ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया. अग्निपीड़ितों में विजय साह, पिंटू साह, बीमा देवी, धूरी देवी, मंटू साह बिशनदेव साह, भरत साह, प्रभात कुमार, राजकुमार और चंद्रदेव साह शामिल हैं. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद तेज पछुआ हवा के कारण आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया. जबतक कोई कुछ कर पाते तबतक में घर और सामान आग की आगोश में आ गये. घर और सामान को छोड़कर अग्निपीड़ित जान बचाकर बाहर भागे. नवगछिया से मंगाना पड़ा दमकल सुदूर गांव होने के कारण आग बुझाने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आनन-फानन में नवगछिया की अग्निशमन इकाइ से संपर्क साधा गया. नवगछिया से दमकल ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया. हालांकि तबतक सबकुछ स्वाहा हो चुका था. अग्निपीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल हालत ऐसी हो गयी कि अग्निपीड़ित परिवारों केा ना तो खाने के लिए कुछ बचा ना ही सर छिपाने को कुछ बचा.रुपया, कपड़ा, अनाज जलकर राख हो गया. अग्निपीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है. वही प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल मंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर तत्काल राहत सामग्री प्रदान की. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल मंडल, भाकपा जिला मंत्री विकास चन्द्र मंडल ने सरकारी स्तर पर अविलंब सहायता और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




