पूर्णिया के डॉक्टर का व्हाट्सएप हुआ हैक, करीबियों व अफसरों से मांगे 55-55 हजार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पूर्णिया कसबा के वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीपी साह का व्हाट्सएप साइबर गिरोह ने हैक कर लिया है. डॉ. साह ने थाना और पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराया है. इस संबंध में पीड़ित चिकित्सक डा. बीपी साह ने बताया कि साइबर अपराधियों ने शनिवार को उनके व्हाट्सएप को हैक कर लिया.

विज्ञापन

पूर्णिया कसबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपी साह का व्हाट्सएप साइबर गिरोह ने हैक कर लिया है. हैक करने के बाद गिरोह ने फोन-पे के अलावे बंधन बैंक खाता संख्या जारी करते हुए डॉ. साह के करीबियों और कुछ पदाधिकारियों से 55-55 हजार रुपये देने की मांग की. हालांकि शक होने पर करीबियों ने डॉ. साह को सचेत किया. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीबियों व अफसरों से मांगे पैसे

डॉ. साह ने थाना और पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराया है. इस संबंध में पीड़ित चिकित्सक डा. बीपी साह ने बताया कि साइबर अपराधियों ने शनिवार को उनके व्हाट्सएप को हैक कर लिया. उनके व्हाट्सएप संख्या 9431097184 के द्वारा कई सरकारी पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी को मैसेज देकर सभी से 55 हजार रुपये की मांग फोन-पे नंबर 9153103196 पर की. फोन-पे के अलावे बंधन बैंक खाता संख्या 20200095090870 पर भी रुपये भेजने को लेकर मैसेज किया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, जब कुछ लोगों को शक हुआ तो पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी. डॉ साह ने बताया कि लोगों से जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सदर एसडीपीओ टू डॉ विमलेंदु कुमार गुलशन को दी गई. वही डॉ बीपी साह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को इस बात की जानकारी दी कि साइबर अपराधियों द्वारा उनके व्हाट्सएप को हैक कर लोगों से रुपये की मांग की जा रही है. इ��लिए कोई भी लोग इसके झांसे में न आये. वही कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना: बमबाजी के बाद बीएन कॉलेज पहुंचे राज्यपाल, बोले- राजभवन में बैठकर नहीं लूंगा फैसला

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन