पटना में SSC CGL Exam के दौरान गुल हुई बिजली, परीक्षा रद्द.. जानें अब किस दिन होगी परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2022 1:24 AM
SSC CGL Exam 2022 Tier-1: पटना के रामकृष्णा नगर के जकरियापुर स्थित परीक्षा केंद्र मां संतोषी कंप्यूटर एससी भवन में एसएससी सीजीएल की परीक्षा के दौरान बिजली चली गयी. इस वजह से इस केंद्र पर आयोजित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर..
पटना: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2022 एग्जाम टियर वन के दौरान शनिवार को पहली पाली में रामकृष्णा नगर के जकरियापुर स्थित परीक्षा केंद्र मां संतोषी कंप्यूटर एससी भवन, झाली रोड में बिजली चली गयी. इससे कुछ देर परीक्षा बाधित हुई.
बिजली जाने के बाद इस केंद्र पर परीक्षार्थी हंगामा करने लगे. परीक्षा स्थगित करने की मांग की. इसके कारण दूसरी पाली के अभ्यर्थी प्रवेश नहीं कर सकें. इस कारण दोनों शिफ्ट के स्टूडेंट्स हंगामा में शामिल हो गये. एसएससी ने उस केंद्र पर दूसरी, तीसरी व चौथी शिफ्ट की परीक्षा स्थगित कर दी है.
अब रद्द किये गये इन तीनों शिफ्ट की परीक्षा बाद में करायी जाएगी. एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि यह परीक्षा आगे कब होगी, इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी.
गौरतलब है कि एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आज से शुरू हो रही है. कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission SSC) की ओर से आयोजित होने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (Combined Graduate Level Examination) एक नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम विभिन्न शिफ्टों में संचालित की जा रही है. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगी. सेकेंड शिफ्ट 11.45 से 12.45 बजे तक होगा. इसके अलावा, तीसरी पाली 2.30 से 3.30 होगी और चौथी शिफ्ट 5.30 से 6.30 तक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










