सारण हिंसा मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की जब्ती की कार्रवाई जल्द
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 08 Feb 2023 5:17 PM
सारण हिंसा मामले के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पूरे गांव में घेराबंदी की गयी है. इसके साथ ही छपरा में धारा 144 लागू किया गया है और नेट भी बंद कर दिया गया है.
सारण. बिहार के सारण हिंसा मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अब फरार आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना में शामिल फरार आरोपियों के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया गया है. मंगलवार की देर रात ढोल-नगाड़ा बजाते हुए पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया. सोनपुर एसडीपीओ और मढौरा एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव में पहुंची थी.
सारण हिंसा मामले के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पूरे गांव में घेराबंदी की गयी है. इसके साथ ही छपरा में धारा 144 लागू किया गया है और नेट भी बंद कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है. बता दें कि सारण हिंसा मामले की जांच एसआईटी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के जुर्म में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Also Read: सारण हिंसा मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की जब्ती की कार्रवाई जल्द
बता दें कि सारण के मांझी थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर गांव में तीन युवकों की पिटाई की गयी थी. पिटाई के दौरान एक की मौत हो गई थी. इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बीते रविवार को जमकर हंगामा करते हुए आगजनी की थी. इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है. फरार आरोपियों के खिलाफ अब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाने वाली है. इसे लेकर सभी के घरों के बाहर ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










