ePaper

मुजफ्फरपुर: टॉयलेट का वेंटिलेटर तोड़कर पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद हुआ  था गिरफ्तार

Updated at : 26 May 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

मुजफ्फरपुर: जिले के काजीमोहम्मदपुर थाने से हथकड़ी सरका कर शौचालय के वेंटिलेटर तोड़कर नाबालिग से छेड़छाड़ (पॉक्सो एक्ट) का आरोपी युवक मो. सितारे फरार हो गया. जानकारी हो कि, माड़ीपुर रामराजी रोड के रहने वाले मो. सितारे के खिलाफ 2023 में एक नाबालिग छात्रा ने थाने में पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: काजीमोहम्मदपुर थाने से हथकड़ी सरका कर शौचालय के वेंटिलेटर तोड़कर नाबालिग से छेड़छाड़ (पॉक्सो एक्ट) का आरोपी युवक मो. सितारे फरार हो गया. घटना सोमवार अहले सुबह की है. आरोपी माड़ीपुर रामराजी रोड का रहने वाला है. वह सुबह शौच जाने का बहाना बनाकर पहले हाजत से बाहर निकला. फिर, सुरक्षा में तैनात सिपाही उसको शौचालय में ले गए. वहां हथकड़ी टाइट होने की बात कह सिपाही विवेक कुमार से लूज करने को कहा. इसके बाद शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर उसमें से फरार हो गया. घटना के बाद थाने पर हड़कंप मच गयी. ओडी पदाधिकारी सहदेव दास ने आनन- फानन में थानेदार जयप्रकाश सिंह को सूचना दिया. इसके बाद थाने की पुरी पुलिस टीम हरकत में आ गयी. उसके घर, रिश्तेदार समेत आसपास के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. लेकिन, सोमवार देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. इधर, फरार कैदी मो. सितारे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

आरोपी के खिलाफ दर्ज था पॉक्सो के तहत मुकदमा 

जानकारी हो कि, माड़ीपुर रामराजी रोड के रहने वाले मो. सितारे के खिलाफ 2023 में एक नाबालिग छात्रा ने थाने में पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पुलिस उसको गिरफ्तार करके जेल भेजी थी. बताया जाता है कि करीब आठ माह तक वह जेल में रहने वाले बाद जमानत पर बाहर आया. इसके बाद भी वह छात्रा को परेशान करना नहीं छोड़ा. उसके घर पर आये दिन रोड़ेबाजी करना. तरह- तरह से टॉर्चर करता था. छात्रा ने इसकी शिकायत न्यायालय से की थी. इसके अलावा आरोपी कोर्ट में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हुआ तो उसका बेल रिजेक्ट करके गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट ने जारी किया. काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसको कोर्ट में भी प्रस्तुत किया. लेकिन, कुछ वजहों से उसका रिमांड नहीं हो पाया और कैदी थाने वापस लौट आया. अगली सुबह वह शौच का बहाना बनाकर बाथरूम गया. वहां, हथकड़ी सड़का वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सामने आया सिटी एसपी का बयान 

इस पूरे मामले में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने मीडिया को बताया कि पॉक्सो एक्ट का आरोपी शौच जाने के बहाने हथकड़ी सड़का शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर फरार हुआ है. इस मामले में थानेदार से स्पष्टीकरण मांगी गयी है. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को रेड की जा रही है. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar: कितना पढ़े-लिखे हैं पटना वाले खान सर, असली नाम जानकार हैरान रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन