PM सूर्य घर योजना: 2027 तक बिहार के 25 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सम्राट चौधरी ने बताया पूरा रोडमैप
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
PM Surya Ghar Yojana: बिहार में सोलर पैनल लगाने का अभियान अब बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी है. सरकार ने 2027 तक 25 लाख घरों की छत पर सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ राज्य सरकार अपनी अतिरिक्त सहायता भी दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इस योजना से जुड़ सकें.
PM Surya Ghar Yojana: बिहार में घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने वालों को अब केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार से भी आर्थिक मदद मिलेगी. PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र की अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी के अलावा बिहार सरकार ने 20 हजार तक की अतिरिक्त सहायता तय की है. इस तरह पात्र परिवार को केंद्र और राज्य की मदद मिलाकर अधिकतम 98 हजार तक का फायदा हो सकता है.
कितनी सब्सिडी मिलेगी?
PM सूर्य घर योजना में 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर केंद्र से 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट या उससे ज्यादा पर अधिकतम 78 हजार की सहायता मिलती है. इसके ऊपर बिहार सरकार 1.1 किलोवाट तक 10 हजार और 3 किलोवाट तक अधिकतम 20 हजार की अतिरिक्त सहायता देगी. यानी 3 किलोवाट या उससे ज्यादा क्षमता वाले पात्र सिस्टम पर कुल मदद 98 हजार तक हो सकती है.
25 हजार परिवारों से शुरू हुई राज्य की मदद
मंगलवार को राज्य की ओर से मिलने वाली इसी अतिरिक्त सहायता के तहत 25 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 20 हजार की राशि DBT के जरिए भेजी गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की. इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई.
योजना के लिए 1000 करोड़ की मंजूरी
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के लिए कुल 1000 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी है. हर जिले में योजना के लिए जिला स्तरीय समिति बनाने की बात भी कही गई है. ऊर्जा विभाग के 14 अगस्त 2026 के संकल्प में PM सूर्य घर योजना के तहत केंद्र की सहायता के अलावा राज्य की वित्तीय मदद का प्रावधान किया गया है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सोलर पैनल लगाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अब सौर ऊर्जा का इस्तेमाल सिर्फ घरों की बिजली जरूरत तक सीमित नहीं रहेगा. सरकार कृषि क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने पर काम करेगी. मुख्यमंत्री ने अगले डेढ़ से दो साल में कृषि क्षेत्र से करीब 5000 करोड़ की बचत की दिशा में काम करने का लक्ष्य बताया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
2027 तक 25 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
बिहार सरकार ने PM सूर्य घर योजना के तहत बड़े स्तर पर रूफटॉप सोलर लगाने की योजना बनाई है. जून 2026 में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने की परियोजना शुरू की गई थी, जिसे 20 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था. सरकार ने 2027 तक 25 लाख घरों की छत पर सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य भी रखा है.
इसे भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए