फाइल-27- प्लांट से चोरी की 50 किलो लोहा के साथ एक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

प्लांट से चोरी की 50 किलो लोहा के साथ एक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
चौसा. निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट में चोरी के 50 किलो लोहा के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं युवक की स्कूटी भी जब्त कर लिया गया. इसकी जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थाना प्रभारी चंदन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली की पावर प्लांट के अंदर एक व्यक्ति लोहा की चोरी कर स्कूटी से बाहर की ओर जा रहा है. तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को चोरी की 50 किलो लोहा के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया. चोरी के लोहा के साथ गिरफ्तार युवक राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव का जहांगीर आलम है. जिसे जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




