पटना के अस्पताल में कंपाउंडर ने नर्स को पहले शराब पिला किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, गिरफ्तार

Bihar News: पटना में एक कंपाउंडर ने नर्सिंग होम में ही एक नर्स को पहले बहला-फुसलाकर शराब पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. उसका वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा. पुलिस को शिकायत मिली तो आरोपित को गिरफ्तार किया.
पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल के नर्स के साथ उसी अस्पताल के कंपाउंडर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. यही नहीं कंपाउंडर ने नर्स का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और बार-बार रेप किया. इस संबंध में नालंदा की रहने वाली पीड़िता नर्स ने पत्रकार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लखीसराय के महेशपुर के रहने वाले आरोपित कंपाउंडर राजेश कुमार गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सादे लिबास पहुंच कर आरोपित को राजेश से कहा कि आपसे कोई मिलने आया है और जैसे ही वह अस्पताल से बाहर आया पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर थाने ले आयी.
लिखित आवेदन में नर्स ने बताया कि वह अस्पताल में काम करने के बाद पैदल ही अपने किराये के कमरे में जाना होता था. देर रात होने की वजह से काफी परेशानी होती थी. इसी दौरान कंपाउंडर राजेश उसे कमरे तक कभी-कभी छोड़ देता था. आने-जाने की परेशानी को देखते हुए अस्पताल के मालिक ने वहीं पर एक कमरा दे दिया. उसी फ्लोर पर राजेश की भी ड्यूटी थी. इस दौरान अच्छी दोस्ती भी हो गयी.
Also Read: Bihar: जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा को योजनाओं की सौगात, सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे लोकार्पण
पीड़िता ने कहा एक दिन राजेश ने मुझे खाना बनाने को कहा. खाना खाने के लिए जब वह मेरे कमरे में आया तो अपने साथ शराब भी ले आया. जब मैंने मना किया तो उसने बहला-फुसला कर शराब शराब पिलायी और फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. इसके बाद राजेश ने वीडियो भी बना लिया और बाद में ब्लैकमेल कर रेप करने लगा.
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि राजेश ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार मेरे साथ दुष्कर्म करता रहा. जब मैंने मना किया तो वह अलग-अलग नंबर से जान से मारने व तेजाब से चेहरे खराब करने की भी धमकी दी. थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपित राजेश कुमार को जेल भेज दिया गया है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




