ePaper

PHOTOS: बांका के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, कैश व जमीन के कागजात बरामद

Updated at : 21 Sep 2023 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बांका के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, कैश व जमीन के कागजात बरामद

य से अधिक संपत्ति के मामले में बांका के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी की जा रही है. बांका में सरकारी आवास में छापेमारी के दौरान 25 लाख रुपये कैश मिले हैं. वहीं भागलपुर स्थित आवास से भी 20 लाख रुपये कैश मिलने की सूचना है.

विज्ञापन
undefined

बांका के विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के दानापुर (पटना), पूर्णिया, भागलपुर और बांका ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने गुरुवार को छापेमारी की. अभियंता के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी अभी जारी है.

undefined

कार्यपालक अभियंता पर एक करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इस संबंध में इंजीनियर पर पीसी एक्ट 1988 13(2)r/w, 13(1)(b) के तहत 19 सितंबर को मामला दर्ज किया गया है.

undefined

विधुत आपूर्ति मण्डल साउथ बिहार कम्पनी लिमिटेड में कार्यरत के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के भागलपुर स्थित ससुराल में भी स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी चल रही है.

undefined

भागलपुर के बबरगंज थाना अंतर्गत गंगा विहार कॉलनी स्थित संजीव गुप्ता के ससुर राजकिशोर मण्डल के आवास पर छापेमारी में दो लॉकर और कई कागजात मिले.

undefined

बांका में भी बिजली विभाग स्थित कार्यपालक अभियंता के सरकारी आवास पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है, आवास को अंदर से बंद कर टीम छापेमारी कर रही है. बांका स्थित सरकारी आवास के बाहर पुलिस तैनात है किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा.

undefined

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालक अभियंता क्वार्टर में मौजूद है, पूछताछ की बात सामने आ रही है, उम्मीद से ज्यादा नकद राशि मिलने की संभावना है. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा रही है.

undefined

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ओर से छापेमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने एक लोक सेवक के रूप में काम करते हुए अवैध रूप से और जानबूझकर लगभग 1,03,89,713 रुपये की संपत्ति अर्जित की है

undefined

जानकारी के अनुसार, विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार मूल रूप से पूर्णिया के रहने वाले हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका में सरकारी आवास में छापेमारी के दौरान 25 लाख रुपये कैश मिले हैं. वहीं भागलपुर स्थित आवास से भी 20 लाख रुपये कैश मिलने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

undefined
undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन