सोन नदी में डूबने से युवक की मौत, तीन दिन से था लापता, घाट से बरामद हुआ शव

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन और इनसेट में मृतक की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. युवक तीन दिन से लापता था और उसका शव नदी के घाट से बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कॉलोनी गांव निवासी एक युवक की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर भेज दिया.

विज्ञापन

तीन दिन से लापता था विक्की कुमार

मृतक की पहचान टाटा कॉलोनी गांव निवासी गणेश साव के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, विक्की तीन दिन पहले नहाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.

Also Read : दानापुर में चोरी की दो बाइक मोडिफाई करते चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद

सोन नदी के घाट पर मिला युवक का शव

परिजनों को लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि बिहटा-मनेर के आसपास सोन नदी के एक घाट पर युवक का शव मिला है. सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान विक्की कुमार के रूप में की गई.

Also Read : पटना में बड़ी बैठक, राजस्व महाअभियान में 99 फीसदी आवेदन रिजेक्ट करने पर तीन CO के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश

शादीशुदा था विक्की, परिवार में पसरा मातम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. मृतक शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : राजधानी में 18 से 20 सितंबर तक लगेगी पटना कलम पेंटिंग्स प्रदर्शनी, 60 से अधिक कलाकारों की कृतियां होंगी प्रदर्शित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन