राजधानी में 18 से 20 सितंबर तक लगेगी पटना कलम पेंटिंग्स प्रदर्शनी, 60 से अधिक कलाकारों की कृतियां होंगी प्रदर्शित

Updated:
विज्ञापन

पटना कलम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : भारतीय सांस्कृतिक निधि (INTACH) पटना द्वारा 18 से 20 सितंबर 2026 तक पटना कलम पेंटिंग्स प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 60 से अधिक कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित होंगी. यह प्रदर्शनी कला के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन है.

विज्ञापन

Patna News : भारतीय सांस्कृतिक निधि (INTACH), पटना चैप्टर की ओर से 18 से 20 सितंबर 2026 तक बिहार ललित कला अकादेमी, फ्रेजर रोड, पटना में पटना कलम पेंटिंग्स प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. प्रदर्शनी में 60 से अधिक कलाकारों की पटना कलम शैली की पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी. इसके क्यूरेटर वरीय कलाकार प्रो. जितेंद्र मोहन और प्रो. दिनेश कुमार हैं.

विज्ञापन

पटना कलम को जीवंत बनाने के लिए हुए कई प्रयास

INTACH, पटना के कन्वेनर भैरव लाल दास ने कहा कि पटना कलम शैली को जीवंत बनाए रखने के लिए INTACH की ओर से 11 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं. कला मर्मज्ञों और कला प्रेमियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए कला संगोष्ठियों का आयोजन, डॉक्युमेंट्री का निर्माण और पुस्तक प्रकाशन सहित कई कार्य किए गए हैं. इसी क्रम में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पटना कलम पेंटिंग्स के प्रशिक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था करने और रेजिडेंसी कार्यक्रम चलाने पर भी विचार किया जा रहा है.

Also Read : बिहार के सभी अंचल ऑफिस होंगे हाईटेक, लगाए जायेंगे CCTV कैमरे, सीधे मुख्यालय से लाइव फीड की व्यवस्था

नई पीढ़ी के कलाकारों में फिर लोकप्रिय हो रही पटना कलम

INTACH, पटना के को-कन्वेनर एवं बिहार संग्रहालय के पूर्व निदेशक डॉ. उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में पटना कलम पेंटिंग्स की लोकप्रियता और इसके अभ्यास में कमी आई थी. एक समय यह कला लगभग विलुप्त होने की स्थिति में पहुंच चुकी थी.

उन्होंने कहा कि INTACH, पटना चैप्टर, बिहार संग्रहालय और बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से इसे जीवंत बनाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है कि अब पटना कलम नई पीढ़ी के कलाकारों के बीच फिर से लोकप्रिय हो रही है.

Also Read : संजय मिश्रा समेत बिहार के 4 फिल्मी सितारों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 22 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

शुभारंभ समारोह में कला जगत की कई हस्तियां होंगी शामिल

INTACH, बिहार चैप्टर के को-कन्वेनर डॉ. शिवकुमार मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में किलकारी की निदेशक डॉ. ज्योति परिहार, पटना आर्ट कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राखी कुमारी, बिहार ललित कला अकादेमी की सचिव अमृता प्रीतम, विश्व प्रसिद्ध डाक टिकट एवं कला संग्राहक प्रदीप जैन, चेतना समिति के अध्यक्ष ई. विवेकानंद झा, पटना प्लानेट के संस्थापक आदित्य जालान, वरिष्ठ कलाकार मिलन दास सहित पटना कला जगत के गणमान्य कलाकारों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.

आमंत्रण की तस्वीर
आमंत्रण की तस्वीर

सुबह 11 से शाम 7 बजे तक देख सकेंगे प्रदर्शनी

डॉ. शिवकुमार मिश्र ने कहा कि प्रदर्शनी प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के कलाकारों द्वारा तैयार की गई पटना कलम पेंटिंग्स को कला मर्मज्ञों और कला पारखियों के समक्ष समीक्षा के लिए प्रस्तुत करना है. इससे कलाकारों को अपनी कला के लिए प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिल सकेगा.

Also Read : नवजात के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, बिहार थानाध्यक्ष को जिले से बाहर स्थानांतरित करने का आदेश, साल में ऐसे 14,000 से ज्यादा मामले

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन